धारचूला में सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत; दो लोग घायल
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। धारचूला से सिनियाखोला जा रही कार संख्या यूके 05-9992 दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी और चालक कमल राम जौहरी (64) पुत्र हरी राम निवासी नौगांव की मौके पर ही मौत हो गई। सीनियाखोला निवासी नर सिंह (50) और निवासी नौगांव निवासी विजेंद्र थापा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतक पूर्व सैनिक हैं। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ कर गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि सिनियाखोला सड़क अभी निर्माणाधीन है। इसमें पिछले लंबे समय से कार्य चल रहा है। हादसे से गांव में शोक की लहर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 18:32 IST
धारचूला में सड़क हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत; दो लोग घायल #CityStates #Pithoragarh #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #DharchulaRoadAccident #PithoragarhCarAccident #CarFellIntoGorgeUttarakhand #SubahSamachar
