Ayodhya News: चार को दिल्ली में इकट्ठा होंगे अयोध्या से एक हजार शिक्षक

अयोध्या। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक हजार से अधिक शिक्षक रैली इकट्ठा होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सहकारी बैंक सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अयोध्या की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं मांडलिक मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का कानून शिक्षकों के लिए अन्यायपूर्ण है और सरकार को यह काला कानून वापस लेना ही होगा। उन्होंने ब्लॉकवार एक-एक बस से शिक्षकों को दिल्ली ले जाने की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले से एक हजार से अधिक शिक्षक दिल्ली रैली में शामिल होंगे और इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि पूरे देश में लगभग 20 लाख और उत्तर प्रदेश में लगभग दो लाख शिक्षकों का भविष्य इस कानून से प्रभावित हो रहा है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। बैठक में सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, ब्लॉक संघर्ष समिति के पदाधिकारी, तहसील प्रभारी और जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: चार को दिल्ली में इकट्ठा होंगे अयोध्या से एक हजार शिक्षक #OneThousandTeachersFromAyodhyaWillGatherInDelhiOnThe4th #SubahSamachar