OnePlus 15T: 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है वनप्लस का फ्लैगशिप फोन, जानें क्या होगा खास

स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपने अपकमिंग फोन OnePlus 15T को लेकर कई टीजर जारी किए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन चीन में इसी महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। कंपनी पहले ही साफ कर दिया है OnePlus 15T को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जाएगा। डिस्प्ले और डिजाइन जानकारी के अनुसार OnePlus 15T में 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, फोन में 165Hz का अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके चारों ओर पतले बेजेल्स दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इंडस्ट्री का सबसे छोटा फ्लैगशिप फोन हो सकता है जिसमें इतना हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा। गेमिंग के लिए मिलेगा खास सपोर्ट OnePlus 15T को गेमिंग के लिहाज से भी काफी दमदार बताया जा रहा है। खबर है कि यह फोन कई लोकप्रिय मोबाइल गेम्स को 165fps तक सपोर्ट करेगा। आमतौर पर छोटे स्क्रीन वाले फ्लैगशिप फोन में इन गेम्स के लिए 120fps तक ही सपोर्ट मिलता है, लेकिन OnePlus 15T इसमें एक कदम आगे जा सकता है। बैटरी और चार्जिंग फोन की बैटरी भी इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है। कंपनी ने बताया है कि OnePlus 15T में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा। दमदार ड्यूरेबिलिटी OnePlus 15T को धूल और पानी से बचाव के लिए कई तरह के ड्यूरेबलिटी सर्टिफिकेशन मिल सकते हैं, जिनमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग शामिल हैं। इसका मतलब है कि यह फोन कठिन परिस्थितियों में भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा। भारत में कब होगा लॉन्च फिलहाल OnePlus 15T को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी घोषणा संभवतः इसी महीने हो सकती है। हालांकि भारत में इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 18:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




OnePlus 15T: 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ रहा है वनप्लस का फ्लैगशिप फोन, जानें क्या होगा खास #Gadgets #National #Oneplus15t #Oneplus15 #UpcomingSmartphones #SubahSamachar