Uttarkashi News: निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू
उत्तरकाशी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारणी और पात्रता मानदंड जारी कर दिए गए हैं। समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपडेट एवं नवीन स्कूलों का रजिस्ट्रेशन 06 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। बीईओ द्वारा मान्यता, वार्ड, ग्राम पंचायत व आरक्षित सीटों की गणना का सत्यापन 23 मार्च तक, ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 02 अप्रैल तक, दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल, पात्रता की पुष्टि 13 अप्रैल तक, विद्यालयों में प्रवेश के लिए लॉटरी का आयोजन 17 अप्रैल को होगा। लॉटरी परिणाम 18 और प्रवेश प्रक्रिया 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक अभिभावक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.rteonline.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर पात्रता श्रेणियां व आयु सीमा की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:20 IST
Uttarkashi News: निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू #OnlineAdmissionProcessBeginsForReservedSeatsInPrivateSchools #SubahSamachar
