Chamba News: तेलका में ऑनलाइन नहीं हुई बुकिंग, बिना गैस घरों को लौटे लोग
सुबह से कई लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग करवाने की करते रहे कोशिश संवाद न्यूज एजेंसीतेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी शुक्रवार को पहुंची। अर्जुन गैस एजेंसी सलूणी की ओर से बिना ऑनलाइन बुकिंग के सिलिंडर नहीं दिए गए। सुबह से कई लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग करवाने की कोशिश करते रहे। बावजूद इसके बुकिंग नहीं हो पाई और न ही एसएमएस प्राप्त हुआ। इस कारण कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। स्थिति ऐसी बन गई कि गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी को भी बिना वितरण किए वापस लौटना पड़ा। लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने गैस एजेंसी और संबंधित विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। वहीं, लोगों का कहना है कि जब दुनिया में ईरान, अमेरिका और ईराक जैसे देशों के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी गैस और तेल की आपूर्ति जारी रहती है, तो स्थानीय स्तर पर इस तरह की दिक्कतों के कारण लोगों को रसोई गैस के लिए परेशान होना समझ से परे है।लोग सुबह से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे लेकिन, ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण किसी को भी सिलिंडर नहीं दिया गया। यह व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। -महबूब खान, उपभोक्ताकई बार बुकिंग करने की कोशिश की गई, लेकिन सिस्टम ने बुकिंग स्वीकार नहीं की और न ही एसएमएस आया। ऐसे में लोगों को खाली सिलिंडर लेकर ही घर लौटना पड़ा, जो बेहद निराशाजनक है। -मुबारक अली, उपभोकताजब गैस की गाड़ी क्षेत्र में पहुंच चुकी थी तो लोगों को राहत मिलनी चाहिए थी। केवल ऑनलाइन बुकिंग की समस्या के कारण सिलिंडर न देना सही नहीं है। गैस एजेंसी और संबंधित विभाग जल्द समाधान करे।- राजेंद्र कुमार, उपभोक्ता गैस एजेंसी और संबंधित विभाग को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, जिससे लोगों को रसोई गैस के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े और समय पर सिलेंडर मिल सके। -मनोज राजपूत, उपभोक्ता
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 13, 2026, 18:43 IST
Chamba News: तेलका में ऑनलाइन नहीं हुई बुकिंग, बिना गैस घरों को लौटे लोग #OnlineBookingFailedInTelka #PeopleReturnedHomeWithoutGas #SubahSamachar
