Panipat News: ऑनलाइन कैश सुविधा रही बंद,बिना टैक्स जमा कराए लौटे लोग

पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ऑनलाइन कैश सुविधा शनिवार को बंद रही। ऐसे में शनिवार को छुट्टी के दिन सीएफसी और कैश काउंटर पर कोई भी काम नहीं हो पाया। लोगों को बिना टैक्स जमा कराए लौटना पड़ा। नगर निगम ने वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में शनिवार को भी कैश काउंटर चालू रखने का फैसला लिया था। शनिवार को कर्मचारी सुबह ही पालिका बाजार सीएफसी और देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कैश काउटर पर पहुंच गए। निकाय विभाग की साइट सुबह ही बंद रही। कर्मचारी पूरा दिन कार्यालय में बैठे रहे। इसके साथ टैक्स जमा कराने आए लोगों को भी मायूसी हाथ ली। रमेश नगर के प्रताप ने बताया कि वह शनिवार को निगम कार्यालय में टैक्स जमा कराने आया था। यहां कैश काउंटर बंद मिला। उनको वापस लौटना पड़ा। 250 बकायेदारों के नोटिस तैयार किए कर अधीक्षक जाेगिंद्र सिंह ने बताया कि साइट बंद होने के चलते टैक्स जमा नहीं हो पाया। कर्मचारियों बकायेदाराें के नाेटिस तैयार किए गए हैं। 250 बकायेदारों पर करीब 13.50 कराेड़ रुपये प्राॅपर्टी टैक्स बाकी है। इनके अलावा 300 लोगों को नाेटिस दिए हैं। इन पर 19.50 कराेड़ रुपये का टैक्स बकाया है। ब्यूरोवर्जन :निगम के दोनों कार्यालयों में शनिवार को छुट्टी के दिन काम किया गया है। विभाग की साइट बंद होने के चलते किसी प्रकार का टैक्स जमा नहीं हो पाया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने बकायेदारों के नोटिस तैयार किए हैं। इनसे अगले दिनों में रिकवरी की जाएगी। विवेक चाैधरी, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ऑनलाइन कैश सुविधा रही बंद,बिना टैक्स जमा कराए लौटे लोग #OnlineCashFacilityRemainedClosed #PeopleReturnedWithoutPayingTaxes. #SubahSamachar