Sonipat News: एचटेट परीक्षा दिलाने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर
सोनीपत। एचटेट परीक्षा दिलाने के लिए बहन को बाइक पर लेकर सोनीपत आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रविवार को बिंदरौली फ्लाईओवर पर हुआ। युवक परिवार का इकलौता बेटा था जिनकी मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।मूलरूप से गांव हलालपुर निवासी सुमित ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके चाचा जसबीर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां और एक बेटा कपिल (22) था। रविवार को कपिल अपनी बड़ी बहन अंजली (28) को एचटेट परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से सोनीपत लेकर आ रहे थे।जब दोनों बिंदरौली गांव के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रही एक बोलेरो पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कपिल की बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए और उन्हें सिर, मुंह, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आईं।सिर में गहरी चोट लगने के कारण कपिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे में इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। परिजन घायल अंजली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।- इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी कुंडली फोटो :: सोनीपत के गांव बिंदरौली के पास हादसे में घायल छात्रा अंजली। स्रोत पाठक
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 20:05 IST
Sonipat News: एचटेट परीक्षा दिलाने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर #OnlyBrotherDiesInRoadAccidentWhileOnHisWayToTakeHTETExam;SisterCriticallyInjured. #SubahSamachar
