Gurugram News: मानसून की आहट, तीन जुलाई से बारिश के आसार
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस किया दर्जसंवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। शहर में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार की देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी के बावजूद दोपहर के समय उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान नजर आए।बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत की संभावना जताई है। विभाग ने 3 जुलाई से 7 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून भी जल्द ही इस क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे गर्मी का असर कम होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 17:07 IST
Gurugram News: मानसून की आहट, तीन जुलाई से बारिश के आसार #OnsetOfMonsoon;RainLikelyFromJuly3. #SubahSamachar
