Roorkee News: शिवपुरी वार्ड में खुला पड़ा नाला, हादसे की आशंका

सड़क निर्माण के बाद नहीं लगाया गया नया स्लैब लक्सर। नगर के शिवपुरी वार्ड में सड़क निर्माण के दौरान टूटे निकासी नाले के स्लैब को दोबारा नहीं लगाया गया। सड़क पर खुले पड़े इस नाले से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खुले पड़े इस निकासी नाले के समीप ही राजकीय विद्यालय स्थित है। इसके अलावा रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं। नगर में सिमली से शिवपुरी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर हाल ही में नगर पालिका प्रशासन ने सड़क की मरम्म्त का कार्य कराया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण के दौरान यहां निकासी नाले पर लगा एक स्लैब टूट गया था। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां नया स्लैब लगाने के बजाय इसे ऐसे ही खुला छोड़ दिया गया। इसके बाद से यहां खुले पड़े नाले से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में पैदल, दो पहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। रात के समय भी यह सड़क व्यस्त रहती है। ऐसे में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, नगर पालिका प्रशासन को तत्काल स्लैब लगाकर नाले को बंद कराना चाहिए।- सड़क निर्माण के दौरान टूटे निकासी नाले के स्लैब का मामला संज्ञान में आया है, इसका जल्द समाधान कराया जाएगा। - मोहम्मद कामिल ईओ लक्सर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: शिवपुरी वार्ड में खुला पड़ा नाला, हादसे की आशंका #OpenDrainInShivpuriWard #RiskOfAccident #SubahSamachar