Agra: खुले मैनहोल और गहरे गड्ढे! आगरा छावनी की सड़कों पर हर कदम पर खतरा, देखें ये तस्वीर
छावनी क्षेत्र में सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं तो कई जगह सड़क धंसकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। नौलक्खा निवासी विनोद बघेल ने बताया कि क्षेत्र के सभी आठ वार्डों में यही स्थिति बनी हुई है। सड़क के गड्ढे बड़े होते जा रहे हैं। बरसाती पानी और सीवर रिसाव के कारण सड़क और अधिक धंसती जा रही है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर क्षेत्र की प्रमुख सौदागर लाइन, रिफ्यूजी मार्केट और शहजादी मंडी जैसे व्यस्त इलाकों में भी खुले मैनहोल और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। दिनभर आवाजाही के बीच जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वार्ड नंबर-1 निवासी किशन का कहना है कि रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। आरोप लगाया कि छावनी परिषद को कई बार शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जल्द पूरे होंगे कार्य छावनी परिषद के अभियंता लाखन सिंह ने बताया कि जर्जर सड़कों की जानकारी जुटाई जा रही है। एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कराया जाएगा। खुले पड़े मैनहोल भी बंद किए जाएंगे। जल्द ही सभी कार्य पूरा कराए जाएंगे। - , ,
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 06:45 IST
Agra: खुले मैनहोल और गहरे गड्ढे! आगरा छावनी की सड़कों पर हर कदम पर खतरा, देखें ये तस्वीर #CityStates #Agra #AgraCantonmentRoadsIssue #OpenManholesAgra #SadarBazarPotholes #ShahzadiMandiRoadCondition #CantonmentBoardAgraComplaint #AccidentRiskRoadsIndia #आगराछावनीसड़कें #खुलेमैनहोलआगरा #सदरबाजारगड्ढे #शहजादीमंडीसड़कसमस्या #SubahSamachar
