Gurugram News: खुले में छोड़ा जा रहा सीवर का पानी, परेशानी

मानेसर। सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर ग्रीन सोसाइटी में सीवर का पानी खुले में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोसाइटी का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का बिना साफ किया पानी सोसाइटी के बाहर खाली जगह पर छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास एक बड़ा गंदे पानी का तालाब बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काले और बदबूदार पानी के कारण इलाके में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गंदे पानी से लगातार बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। लोगों को डर है कि इससे बीमारियां फैल सकती हैं और जमीन के नीचे का पानी भी प्रदूषित हो सकता है। लोगों ने अवैध पाइपलाइन बंद करने, पानी की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: खुले में छोड़ा जा रहा सीवर का पानी, परेशानी #OpenSewerWaterIsCausingProblems #SubahSamachar