Pratapgarh : प्रतापगढ़ में अफी की खेती का भंडाफोड़, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पट्टी पुलिस व जनपदीय स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर ग्राम धनगर सराय छिवलहा में लहलहा रही अफीम की अवैध फसल को बरामद कर जमींदोज कर दिया है। बुधवार कोपुलिस टीम जब पहुंची तो खेत में भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिसे शिव कुमार यादव पुत्र स्व. रामदुलार यादव द्वारा गुपचुप तरीके से उगाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में फसल को नष्ट किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 13:54 IST
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में अफी की खेती का भंडाफोड़, एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार #CityStates #Pratapgarh #AfimKiKheti #PratapgarhPolice #CrimeNews #SubahSamachar
