विपक्ष का विरोध मार्च: बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता, राहुल-प्रियंका और अखिलेश का धरना; संसद मार्ग चारों तरफ से बंद
राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च कर रहे हैं। यह मार्च एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया गया है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कई स्तरों पर मजबूत बैरिकेडिंग की है। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने इन बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव जैसे प्रमुख नेता धरने पर बैठ गए। इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने पार्लियामेंट हाउस से निर्वाचन सदन तक मार्च का एलान किया था। इस घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। इंडिया गठबंधन के सांसद ज्ञानेश कुमार के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 11:27 IST
विपक्ष का विरोध मार्च: बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता, राहुल-प्रियंका और अखिलेश का धरना; संसद मार्ग चारों तरफ से बंद #CityStates #Delhi #IndiaBlocProtest #SubahSamachar
