UP: जौहर विश्वविद्यालय के 48 भवनों को गिराने के नोटिस का विरोध, AIMIM ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; की मांग

Varanasi News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महानगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 48 भवनों को ध्वस्त किए जाने संबंधी रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) द्वारा जारी नोटिस को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। मुख्तार अहमद अंसारी ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है, जिसकी स्थापना सरकारी अनुदान और आम जनता के सहयोग से हुई है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के भवनों को अवैध बताते हुए उन्हें गिराने की कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 13:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: जौहर विश्वविद्यालय के 48 भवनों को गिराने के नोटिस का विरोध, AIMIM ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; की मांग #CityStates #Varanasi #JauharUniversityNews #AimimParty #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar