खूनी थकान: “साहब, गाड़ी बदलकर चलाना”, ड्राइवर की चेतावनी हुई सच, दबिश से पहले बिछीं लाशें, ऐसा था नूंह हादसा

उरई की मंडी चौकी में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव की सड़क हादसे में हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हादसे वाली रात करीब 3 बजे तक मोहित यादव ने उनके साथ क्षेत्र में गश्त की थी। इसके बाद वह एक मामले में दबिश देने के लिए हरियाणा रवाना हो गए थे। गश्त के दौरान वह पूरी तरह सामान्य थे। साथियों के साथ बातचीत कर रहे थे और ड्यूटी को लेकर पूरी तरह सतर्क थे। साथी बताते हैं कि मोहित यादव ड्यूटी के दौरान अनावश्यक तनाव नहीं लेते थे। हमेशा अपने स्टाफ का ख्याल रखते थे। यही वजह है कि उनकी मौत की खबर ने पूरे चौकी स्टाफ को भीतर तक झकझोर दिया। करीब तीन माह पहले ही उनकी यहां तैनाती हुई थी, लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से साथियों के बीच खास पहचान बना ली थी। इसके अलावा मौजूदा समय में चौकी पर दरोगा अनिल कुमार, सिपाही ललित, अनुज कुमार, गौतम बाबू और कोमल सोलंकी भी तैनात हैं। सभी साथी उनकी असमय मौत से गहरे सदमे में हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 01:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खूनी थकान: “साहब, गाड़ी बदलकर चलाना”, ड्राइवर की चेतावनी हुई सच, दबिश से पहले बिछीं लाशें, ऐसा था नूंह हादसा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiSub-inspectorDeath #MohitYadavAccident #JalaunPoliceNews #RoadAccidentHaryana #UpPolice #SubahSamachar