Noida News: कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय(जीबीयू) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन कसना, चुहड़पुर खादर एवं घरबरा तथा नजदीकी झुग्गी - झोपड़ियों में अभियान चलाया गया। शिविर के दौरान एनएसएस की विभिन्न इकाइयों द्वारा कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की गईं। इकाई 1 एवं 2 द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर, इकाई 3 एवं 4 द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग शिविर तथा इकाई 5 एवं 6 द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली आयोजित की गई। स्वास्थ्य शिविर में जिम्स की कैंसर स्क्रीनिंग वैन, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:26 IST
Noida News: कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन #OrganisingCancerScreeningCamps #SubahSamachar
