Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए संगठनों ने दिए सुझाव

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाशिंग डगनया प्लेटफार्म और अमृत भारत उद्यान विकसित करने की मांगकोटद्वार। कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मंडलीय महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 1887 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान स्थापित रेलवे स्टेशन का वर्ष 2003 के बाद अब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक आधुनिकीकरण किया जा रहा है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए विकास कार्यों में अतिरिक्त सुविधाएं भी शामिल की जानी चाहिए। पदाधिकारियों ने स्टेशन के उत्तरी भाग में ट्रेनों और कोचों की धुलाई के लिए वाशिंग डग बनाने, भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए पूर्वी हिस्से में सीमेंटेड प्लेटफॉर्म विकसित करने की मांग की।वहीं, स्टेशन के दक्षिणी भाग की खाली भूमि पर अमृत भारत उद्यान विकसित कर यात्रियों के बैठने, प्रतीक्षा और स्वास्थ्य लाभ की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया। ज्ञापन भेजने वालों में भुवन मोहन गुसाईं, आनंद प्रकाश अग्रवाल, नईम अहमद, कविता मित्तल, विजय माहेश्वरी, गोपाल बंसल, सुबोध कर्णवाल, दिनेश बौंठियाल, आशीष सतीजा, अनुराग गोयल, शैलेंद्र मोहन मधवाल और संजीव कुमार आदि शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए संगठनों ने दिए सुझाव #OrganizationsSubmittedSuggestionsForTheModernizationOfTheRailwayStation. #SubahSamachar