Noida News: ओपन-डे कार्यक्रम पर लाइव वर्कशॉप का आयोजन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 में स्थित आईएमएस डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी में ओपन-डे आयोजित किया गया जिसमें छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फैशन, ज्वेलरी, इंटीरियर, कम्युनिकेशन और लग्जरी प्रोडक्ट डिजाइन जैसे क्षेत्रों में लाइव वर्कशॉप आयोजित की गई। वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने स्किल बेस्ड और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर जोर दिया। डीन डॉ. एमकेवी नायर ने बताया कि पैनल चर्चा में एआई, सस्टेनेबिलिटी और करियर विकल्पों पर विचार साझा किए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 20:16 IST
Noida News: ओपन-डे कार्यक्रम पर लाइव वर्कशॉप का आयोजन #OrganizingLiveWorkshopsAtTheOpenDayEvent #SubahSamachar
