Noida News: जेएसएस यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

नोएडा। जेएसएस यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नए विद्यार्थियों के स्वागत और मार्गदर्शन के उद्देश्य से छह दिवसीय अभ्युदय ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में बीटेक, बीफार्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रमों में नव प्रवेशित 1700 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के संयुक्त सचिव डॉ. अनमोल एम अंधारे शामिल हुए। रजिस्ट्रार डॉ. टीजी ममता ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ समग्र विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। छह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभागीय परिचय, प्रयोगशाला भ्रमण, डिजिटल लर्निंग, उद्योग विशेषज्ञों के सत्र और कैंपस गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जेएसएस यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू #OrientationProgramBeginsAtJSSUniversity. #SubahSamachar