OUAT Stipend: पीजी छात्रों को मिलेगी 10,000 की मासिक सहायता, जानें PhD शोधार्थियों को कितना मिलेगा
OUAT Stipend: ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (OUAT) में पढ़ाई कर रहे PG और PhD छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इन छात्रों को हर महीने स्टाइपेंड देने की घोषणा की है। यह सुविधा कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर रहे सभी नियमित (रेगुलर) PG और PhD छात्रों को मिलेगी, ताकि उन्हें पढ़ाई और शोध कार्य में आर्थिक सहायता मिल सके। PhD छात्रों को मिलेगा कितना स्टाइपेंड सरकार ने कृषि और उससे जुड़े विषयों में पढ़ाई कर रहे PG छात्रों को दो साल तक हर महीने 10,000 स्टाइपेंड देने की घोषणा की है। वहीं, PhD शोधार्थियों को तीन साल तक 15,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सिंह देव ने कहा कि इस मदद का मुख्य मकसद अच्छी क्वालिटी की रिसर्च को बढ़ावा देना और ओडिशा के होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा, "हमारे युवा रिसर्चर्स में निवेश करने का मतलब है ओडिशा के किसानों का भविष्य सुरक्षित करना। इस मदद से हमारे छात्र बिना किसी आर्थिक चिंता के नए इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान दे पाएंगे।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 07:11 IST
OUAT Stipend: पीजी छात्रों को मिलेगी 10,000 की मासिक सहायता, जानें PhD शोधार्थियों को कितना मिलेगा #Education #National #SubahSamachar
