Chandigarh News: सरकारी पार्किंग पर बाहरी टैक्सी वाहनों का कब्जा, हालात बिगड़े

मनीमाजरा। मनसा देवी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास बनाई गई सरकारी कार पार्किंग पर बाहरी राज्यों से आने वाले टेंपो ट्रैवल और टैक्सी वाहनों ने कब्जा जमा लिया है। स्थिति यह है कि बड़े वाहनों को अंदर लाने के लिए पार्किंग के बाहर लगाए गए सीमेंट के पोल तक तोड़ दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले नगर निगम ने यहां से बड़े ट्रकों को हटाकर छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल विकसित किया था ताकि स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा मिल सके। हालांकि अब इस पार्किंग पर हिमाचल प्रदेश से आने वाले टेंपो ट्रैवल और अन्य टैक्सी चालकों का कब्जा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोल टूटने के बाद मोटर मार्केट के बड़े ट्रक भी पार्किंग में घुसने लगे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि यह पार्किंग क्षेत्रीय पार्षद दर्शन रानी द्वारा स्थानीय सुविधा के लिए बनवाई गई थी, लेकिन अब इसका दुरुपयोग हो रहा है।इधर, कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेंपो ट्रैवल चालकों के चालान काटे। इस दौरान एक चालक ने कथित तौर पर टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और टूटे पोल दोबारा लगाए जाएं ताकि केवल छोटे वाहन ही खड़े हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न होने पर जाम की समस्या फिर बढ़ सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh News: सरकारी पार्किंग पर बाहरी टैक्सी वाहनों का कब्जा, हालात बिगड़े #OutsideTaxiVehiclesOccupyGovernmentParking #SituationWorsens #SubahSamachar