Delhi NCR News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आउट सोर्स लैब वाली जांचे बंद
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने जांच के लिए 13 अस्पताल किए चिह्नितअमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के जरिए दवाओं, सर्जिकल सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित घोटाले के बीच दिल्ली के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और डिस्पेंसरी में आउट सोर्स लैब के जरिए होने वाली जांच बंद हो गई है। इसकी वजह आउस सोर्स लैब एजेंसी के अनुबंध की अवधि आगे न बढ़ना बताया जा रहा है।स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ईमेल कर सूचना दी है। सेवाओं के दूसरे साल में जाने से पहले इस मामले की समीक्षा की जा रही है। विभाग जनहित में इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एक अंतरिम उपाय के तौर पर मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जो टेस्ट इन-हाउस उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें नजदीकी पॉलीक्लिनिक/अस्पताल के जरिए किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए अलग-अलग 13 जिलों में सरकारी अस्पतालों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है। दिल्ली में करीब 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 18:52 IST
Delhi NCR News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आउट सोर्स लैब वाली जांचे बंद #OutsourcedLabTestsDiscontinuedAtAyushmanArogyaMandirs. #SubahSamachar
