UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में होंगे पांच हजार से ज्यादा एमओयू, एसपी गोयल ने की तैयारियों की समीक्षा

राजधानी लखनऊ में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा कि इस वर्ष यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 80 से अधिक देशों के करीब 550 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तथा 45 हजार से अधिक बी-टू-बी खरीदारों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोजन के जरिये करीब पांच हजार करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी, 20 हजार करोड़ की संभावित व्यावसायिक गतिविधियों तथा पांच हजार से अधिक एमओयू होने की संभावना है। वह सोमवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इसका आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, नॉलेज पार्क में होगा। सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया जाएगा उन्होंने बैठक में ट्रेड शो के मास्टर प्लान एवं लेआउट का अवलोकन भी किया। कहा कि यह प्रदेश का प्रतिष्ठित और महत्वाकांक्षी आयोजन है। इसे इस वर्ष और अधिक भव्यता एवं नवाचार के साथ आयोजित किया जाए। इसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, पारंपरिक कलाओं, जनजातीय संस्कृति, लोक कला एवं लोक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया जाए। ताकि, देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया जा सके। वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ओडीओसी) के अंतर्गत प्रदेश के विशिष्ट, ऐतिहासिक एवं पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल स्थापित कराए जाएं। साथ ही व्यापक ब्रांडिंग एवं प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री पोर्टल एवं सभी डीआईसी पोर्टलों पर तत्काल ट्रेड शो के प्रचार बैनर प्रदर्शित किए जाएं। देश के प्रमुख शहरों एवं एयरपोर्ट्स पर दो माह पहले होर्डिंग्स लगवाए जाएं। यातायात व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारी करें मुंबई, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ सहित प्रमुख शहरों तथा यूपी मेट्रो नेटवर्क में भी ब्रांडिंग की जाए। समाचार पत्रों, रेडियो, डिजिटल एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाए। आयोजन के दृष्टिगत शहर के सौंदर्यीकरण, अप्रोच रोड की मरम्मत, पार्किंग प्रबंधन एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारी कर लें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में होंगे पांच हजार से ज्यादा एमओयू, एसपी गोयल ने की तैयारियों की समीक्षा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpInternationalTradeShow #SpGoyal #GreaterNoida #IndiaExpo #CentreAndMart #SubahSamachar