UP: लटकती छतें, झूलती सरिया और ईंटों के नीचे चल रही 50 से ज्यादा दुकानें; दो की मौत से भी नहीं जागा सिस्टम
UP News:सड़क चौड़ीकरण के दौरान टूटे भवन अब नगर में बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। कई माह बीत जाने के बाद भी नगर के प्रमुख मार्गों पर दर्जनों भवन जर्जर और खतरनाक स्थिति में खड़े हैं। कहीं छत का हिस्सा आधा टूटा हुआ है, कहीं दीवारें दरक चुकी हैं, तो कहीं सरिया और ईंटें हवा में झूल रही हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन खतरनाक भवनों के नीचे 50 से अधिक दुकानें, भोजनालय, होटल और अन्य प्रतिष्ठान धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। पीडीडीयू जंक्शन और काली मंदिर से गल्ला मंडी तक सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 200 भवनों और दुकान टूटे हैं। सड़क के नाले की खोदाई चल रही है लेकिन भवनों को न तो पूरी तरह ध्वस्त कराया गया और न ही उन्हें सुरक्षित बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 22:30 IST
UP: लटकती छतें, झूलती सरिया और ईंटों के नीचे चल रही 50 से ज्यादा दुकानें; दो की मौत से भी नहीं जागा सिस्टम #CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
