पद्मश्री इन्द्रजीत सिंह सिद्धू बोले- 36 साल से चंडीगढ़ की सफाई कर रहा हूं, कूड़ा फैलाने वालों का भी धन्यवाद
पिछले 36 वर्षों से शहर की सड़कों की सफाई कर रहे पद्मश्री इन्द्रजीत सिंह सिद्धू ने स्वच्छता को लेकर लोगों से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में भी कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ अमेरिका (USA) जैसी सख्ती होनी चाहिए। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार अमेरिका में उनसे गलती से एक लिफाफा नीचे गिर गया था, तभी वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और नियमों का पालन करने की सीख दी। सिद्धू ने कहा कि भारत में भी जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पॉलीथिन बैग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। उनका कहना था कि यदि आज स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को पानी और पर्यावरण से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ की सफाई की सराहना करते हुए खुशी जताई। सिद्धू ने कहा कि ग्लेशियर लगातार पिघल रहे हैं, पानी के स्रोत कम होते जा रहे हैं, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह न सिर्फ खुद सफाई रखे बल्कि दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 16:30 IST
पद्मश्री इन्द्रजीत सिंह सिद्धू बोले- 36 साल से चंडीगढ़ की सफाई कर रहा हूं, कूड़ा फैलाने वालों का भी धन्यवाद #CityStates #Chandigarh-punjab #पद्मश्रीइन्द्रजीतसिंहसिद्धूबोले-36सालसेचंड #कूड़ाफैलानेवालोंकाभीधन्यवाद #InderjitSinghSidhu #FormerIpsPadmashri #ChandigarhBroomWarrior #RashtrapatiBhavanCeremony #UnsungHeroesIndia #PunjabPoliceDig #SwachhBharatIcon #ExIpsInderjit #SubahSamachar
