Pahalgam Attack One Year: ऑपरेशन सिंदूर के समय दून में थी बड़ी तैयारी, दुश्मन को धूल चटाने को तैयार थे जवान

पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से से उबल पड़ा था। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने 7-8 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसमें सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने का अनुमान है। इस ऑपरेशन के समय देहरादून सहित पूरा उत्तराखंड हाई अलर्ट पर था। सेना के जवान पाकिस्तान की तरफ से होने वाले किसी भी प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे। पहलगाम हमले के बाद राजनीतिक शीर्ष की तरफ से स्पष्ट संकेत दे दिए गए थे कि इस हमले का कड़ा जवाब दिया जाना है। इसके लिए सेना को कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई थी। सेना को हमला करने का तरीका, तीव्रता और समय चुनने की भी छूट थी। सेना ने इस हमले के लिए एक अभ्यास किया था। देहरादून में हुए इस अभ्यास में सेना के तीनों अंगों ने हिस्सा लिया था। इसका उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के सीमित युद्ध के बाद पाकिस्तान या उसका समर्थन करने वाले किसी देश के द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई किए जाने पर उसका कड़ा जवाब देना था। देहरादून में सैनिकों को सूचना के बाद तुरंत हमला करने के लिए तैयार रहने के लिए को कहा गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 11:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pahalgam Attack One Year: ऑपरेशन सिंदूर के समय दून में थी बड़ी तैयारी, दुश्मन को धूल चटाने को तैयार थे जवान #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #PahalgamAttack #OperationSindoor #SubahSamachar