PAK Politics: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- रिलीज इमरान खान फोर्स अवैध, पूर्व PM को विदेश भेजने पर कही ये बात
दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंदपाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खानकी रिहाई को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी की तरफ सेघोषित रिलीज इमरान खान फोर्स को असंवैधानिक और गैरकानूनी बताया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद खतरे में है और वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि संघीय सरकार के अलावा किसी को भी किसी तरह की फोर्स बनाने का अधिकार नहीं है। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री अफरीदी ने 18 फरवरी को रिलीज इमरान खान फोर्स बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि जेल में बंद पीटीआई संस्थापक ने उन्हें सड़क आंदोलनकी जिम्मेदारी सौंपी है। अफरीदी ने आरोप लगाया कि अदालतों के आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है और इमरान खान को उनके निजी डॉक्टरों से मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही। ये भी पढ़ें:-सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उलट टैरिफ की वापसी कैसे: क्या है 'धारा 122', जो ट्रंप के लिए आपदा में बनी अवसर रक्षा मंत्री ने साफ किया सरकार का रुख हालांकि, रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि इमरान खान को विदेश भेजने या उनके इस्लामाबाद स्थित घर बनी गाला में शिफ्ट करने को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग ऐसी बातें करके अपना राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं। ये भी पढ़ें:-टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतिरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और समझिए पूरा खेल दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद है इमरान गौरतलब है कि73 वर्षीय इमरान खान 5 अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनके खिलाफ कई भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। एक मामले में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि अन्य कई मामले अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन हैं। इधर, इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताते हुएपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और विपक्षी गठबंधन तहरीक तहफ्फुज-ए-आइयेन पाकिस्तान (टीटीएपी) ने 13 फरवरी से इस्लामाबाद में संसद परिसर और खैबर पख्तूनख्वा हाउस के बाहर धरना शुरू किया था। हालांकि 18 फरवरी को यह धरना समाप्त कर दिया गया। फिलहाल रिलीज इमरान खान फोर्स को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और सियासी टकराव देखने को मिल सकता है। अन्य वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 17:06 IST
PAK Politics: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- रिलीज इमरान खान फोर्स अवैध, पूर्व PM को विदेश भेजने पर कही ये बात #World #International #Pakistan #KhawajaAsif #ImranKhan #ReleaseForces #ReleaseImranKhanForces #PakistanGovernment #SubahSamachar
