36 घंटे बाद भी तप रही मौत की इमारत: बचाव के लिए बनाए गए छेद से दिखाई दे रहा तबाही का मंजर, तस्वीरें गवाह

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर इलाके में बुधवार को लगी भीषण आग की तपिश गुरुवार को 36 घंटे बीत जाने के बाद भी महसूस की जा सकती थी। अमर उजाला की टीम ने घटनास्थल के पास बने एक घर में जाकर देखा कि जली हुई इमारत की लपटें और गर्मी अभी भी बनी हुई थी। बचाव कार्य के लिए बनाए गए छेद के अंदर झांकने पर सब कुछ जला हुआ और राख में बदल चुका था। इस को ध्यान में रखते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) टीम एहतियात बरत रही थी। ताकि कहीं टीम को चोट न पहुंचे। दिनभर टीम ने हर मंजिल की सघन और गहन जांच की। सभी साक्ष्यों को पूरी तरह से सावधानीपूर्वक जांचकर महफूज किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 19, 2026, 21:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




36 घंटे बाद भी तप रही मौत की इमारत: बचाव के लिए बनाए गए छेद से दिखाई दे रहा तबाही का मंजर, तस्वीरें गवाह #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #DelhiFireServices #SubahSamachar