Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में पालमपुर की टीम बनी विजेता
सुजानपुर(हमीरपुर)। युवक मंडल जंदडू की ओर से सोमवार को एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से नौ टीमों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला ऊना और पालमपुर के बीच हुआ, जिसमें पालमपुर की टीम विजेता व ऊना उपविजेता बनी। विधायक ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।अंत में उन्होंने अपनी ओर से युवक मंडल को 15,000 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:02 IST
Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में पालमपुर की टीम बनी विजेता #PalampurTeamBecameTheWinnerInVolleyballCompetition #SubahSamachar
