Muzaffarnagar News: पंचवटी सुपर किंग्स 5 विकेट से विजयी
मेरठ। घाट सड़क स्थित पंचवटी मैदान पर बुधवार को अंडर 15 मैच पंचवटी वॉरियर्स और पंचवटी सुपर किंग के बीच खेला गया। पंचवटी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट पर पंचवटी सुपर किंग को 181 रनों का लक्ष्य दिए। हर्ष राणा ने 49, लविश ने 36, भरत ने 20 और शिवम चौधरी ने 18 रन बनाए। पंचवटी सुपर किंग के गेंदबाज कृष गुप्ता और हनी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी सुपर किंग की टीम ने 29 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वंश सेन ने नॉट आउट 70 , कृष गुप्ता ने 34, आयुष प्रताप ने 18 और यश ने 16 रनों का योगदान दिए। पंचवटी वॉरियर्स के गेंदबाज चिराग ने तीन और लविश, हर्ष राणा ने एक-एक विकेट लिए। पंचवटी सुपर किंग ने 5 विकेट से मैच को जीता। मैच के मैन ऑफ द मैच रहे वंश को कोच उमेश कुमार ने सम्मानित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:52 IST
Muzaffarnagar News: पंचवटी सुपर किंग्स 5 विकेट से विजयी #PanchavatiSuperKingsWonBy5Wickets #SubahSamachar
