बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म: पंचायत ने कराया शादी पर समझौता, मामला तूल पकड़ने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट
बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ गए हैं। पुलिस ने पहले आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच समझौते के तहत शादी कराने का प्रयास किया। हालांकि, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मंगलवार सुबह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एक महिला ने 16 सितंबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने गांव के नरेंद्र उर्फ छोटे पर अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी डरा-धमकाकर और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था। पीड़िता की मां के अनुसार, उसकी बेटी पिछले कुछ समय से काफी डरी-सहमी रहती थी। शिकायत में 14 फरवरी, 14 जून और 6 जुलाई 2026 को हुई तीन घटनाओं का विशेष उल्लेख है। मां ने आरोपी के पिता गोकरन लाल से शिकायत की थी। इसके बाद पिता-पुत्र ने उसे और उसके इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 15:50 IST
बरेली में नाबालिग से दुष्कर्म: पंचायत ने कराया शादी पर समझौता, मामला तूल पकड़ने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Crime #Panchayat #Accused #Police #Fir #SubahSamachar
