Mandi News: पंडोह-बाखली संपर्क मार्ग आठ घंटे रहा बंद

पंडोह (मंडी)। पंडोह-बाखली संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से करीब आठ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब चार बजे मलबा सड़क पर आ जाने से संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। यह मार्ग क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। मार्ग के बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी मौके पर भेजी। सुबह करीब नौ बजे जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रवीण तलवार ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण संपर्क मार्ग बाधित हुआ था। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर मलबा हटाया और मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 23:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: पंडोह-बाखली संपर्क मार्ग आठ घंटे रहा बंद #Pandoh-BakhliLinkRoadRemainedClosedForEightHours. #SubahSamachar