पंकज त्रिपाठी: कभी लड़की का निभाते थे किरदार, मुश्किल वक्त में पत्नी ने निभाया साथ; पढ़ें संघर्ष के किस्से

पंकज त्रिपाठी ऐसे कलाकार हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने लगे हैं। उन्होंने फिल्मों में तो दमदार रोल किए ही हैं, वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हालांकि यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। उन्होंने कई बार अपने संघर्ष की कहानी बयान की है। आइए उनकी संघर्ष भरी जिंदगी पर एक नजर डालते हैं। लड़की का किरदार निभाते थे अभिनेता 5 सितंबर 1976 को जन्मे पंकज त्रिपाठी के पिता किसान और हिंदू पुजारी थे। बचपन में वह पढ़ाई के अलावा अपने पिता के साथ खेत में काम करते थे। बचपन से उन्हें अभिनय में दिलचस्पी थी। यही वजह है कि त्योहारों के मौसम में वह अपने गांव के स्थानीय नाटक में लड़की का किरदार निभाते थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 04, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंकज त्रिपाठी: कभी लड़की का निभाते थे किरदार, मुश्किल वक्त में पत्नी ने निभाया साथ; पढ़ें संघर्ष के किस्से #Television #Entertainment #National #PankajTripathi #PankajTripathiNews #PankajTripathiLatest #PankajTripathiBirthday #PankajTripathiBirthdayBirthdaySpecial #PankajTripathiStruggle #PankajTripathiLifeStruggle #SubahSamachar