सीएम मान की बढ़ी मुश्किलें: आज मुख्यमंत्री के खिलाफ पंथक सम्मेलन, एसजीपीसी तय करेगी आगामी रणनीति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस्तीफे की मांग पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अपने रुख पर कायम है। इसी मुद्दे पर रविवार को श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में पंथक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों, धार्मिक संस्थाओं, संत-महापुरुषों, बुद्धिजीवियों और बड़ी संख्या में संगत को आमंत्रित किया गया है। एसजीपीसी के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के समर्थन में पंथक एकजुटता का संदेश देना और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ आगे की रणनीति तय करना है। बैठक में जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब संशोधित एक्ट पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही भविष्य में धार्मिक, सामाजिक और कानूनी स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया जाएगा। सम्मेलन में श्री अकाल तख्त के हालिया फैसलों के समर्थन का प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को सामाजिक स्तर पर समर्थन नहीं देने की अपील, प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने और जिला स्तर पर पंथक बैठकों के आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम मान की बढ़ी मुश्किलें: आज मुख्यमंत्री के खिलाफ पंथक सम्मेलन, एसजीपीसी तय करेगी आगामी रणनीति #CityStates #Amritsar #PanthicConference #CmMannNews #PunjabNews #SubahSamachar