Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी
इंडिया ब्लॉक के विपक्षी सांसद आज सुबह साढ़े 10 बजे संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वे नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मुद्दे के कारण संसद का मानसून सत्र काफी हद तक रुका हुआ है। गुरुवार को एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के बीच हुए आमने-सामने के टकराव के बाद यह प्रदर्शन हो रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों ने मकर द्वार पर एक ही समय पर प्रदर्शन किया था। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं, एनडीए ने आरोप लगाया है कि विपक्ष जानबूझकर इस मुद्दे पर बहस नहीं होने दे रहा है। कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये विपक्ष की तीन मांगें बताईं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है। कांग्रेस ने लिखा, देश के युवाओं की तीन मांगें हैं, जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, छात्रों के खिलाफ हिंसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए और नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 10:21 IST
Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी #IndiaNews #National #ParliamentMonsoonSession2026 #LokSabha #RajyaSabha #SubahSamachar
