Panipat News: पार्लर संचालिका पर गहने चोरी का आरोप
पानीपत। घर में मेकअप करने आई पार्लर संचालिका पर सोने के गहने चोरी करने के आरोप लगे हैं। अंजलि रावल का आरोप है कि पार्लर संचालिका उनके गहने चोरी कर ले गई है। किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अंजलि ने बताया कि सनौली रोड कंबली मोहल्ले में उसका मायका है। 15 फरवरी को वह अपने मायके आई थी। 20 फरवरी को उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। जिस कारण उन्होंने पार्लर संचालिका मीनू को घर पर ही बुला गया। मीनू ने उसे उसकी छोटी बहन काजल का मेकअप किया। मेकअप कराने से पहले उसने अपने गले से सोने का मंगलसूत्र और कानों के टॉप्स उतारकर रख दिए थे। तैयार होने के बाद वह शादी में चले गए और मीनू अपना सामान पैक कर वापस चली गई। अगले दिन जब वह वापस आए तो देखा कि उसका सोने का मंगलसूत्र और टॉप्स गायब हैं। आरोप है कि मीनू ने ही उनके गहने चोरी किए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 03:23 IST
Panipat News: पार्लर संचालिका पर गहने चोरी का आरोप #ParlorOwnerAccusedOfJewelryTheft #SubahSamachar
