Sonipat News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भारत विभाजन के दौरान हुए कष्टों, संघर्षों और बलिदानों को याद किया। इस दौरान विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।छात्राओं ने देश की अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। छात्रा अनुष्का ने विभाजन पर भाषण देते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावना अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, डॉ. पूजा रंजन और एनसीसी कोऑर्डिनेटर नीतू दूहन का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया #PartitionHorrorMemorialDayCelebrated #SubahSamachar