UP: मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, सुरक्षकर्मियों के छूट गए पसीने; गिरफ्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दाैरान एक यात्री के बैग से मिस कारतूस बरामद हुआ। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। युवक कारतूस के बारे में सही जवाब नहीं दे सका। इस पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्टेशन के कंट्रोलर दीपक कुमार ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि 2 मार्च की शाम सिपाही रमाकांत सिंह को इंद्रा ज्योति नगर, टेढ़ी बगिया निवासी उमेश कुमार के बैग की चेकिंग में 315 बोर का एक कारतूस मिला। इसकी पैंदी पर चोट लगी थी। यह मिस कारतूस था। युवक को हिरासत में ले लिया गया। उसके बैग से मोबाइल चार्जर, लंच बाक्स, एक पाॅलीथिन में टूटा मोबाइल भी मिला। इस कारतूस के बारे में उमेश कुमार कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने भी उससे जानकारी ली। उसने जानकारी से इंकार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। इससे पहले भी मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक जेब में 32 बोर के आठ कारतूस के साथ पकड़ा गया था। आरोपी थाना एकता के अकबरपुर निवासी मोहित अरेला के खिलाफ कार्रवाई की थी। वह लाइसेंस नहीं दिखा सका था। अब यह दूसरी घटना सामने आई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 05:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिली ऐसी चीज, सुरक्षकर्मियों के छूट गए पसीने; गिरफ्तार #CityStates #Agra #AgraMetroSecurityCheck #FatehabadRoadMetroStation #LiveCartridgeRecovered #ArmsActCase #AgraPoliceArrest #MetroStationChecking #आगरामेट्रोचेकिंग #फतेहाबादरोडमेट्रोस्टेशन #मिसकारतूसबरामद #आर्म्सएक्टकार्रवाई #SubahSamachar