Rohtak News: सोनीपत मार्ग पर दोपहर दो बजे बस नहीं आने से यात्री रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को सोनीपत और जींद मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर दो बजे सोनीपत मार्ग के लिए रोडवेज बस नहीं आने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड से सोनीपत और जींद रूट पर बसों की काफी समय से कमी चल रही है। बस स्टैंड के काउंटर 14 पर शनिवार दोपहर दो बजे सोनीपत जाने वाली बस अपने तय समय पर नहीं पहुंची। इससे काउंटर पर खड़े यात्री पसीने से तरबतर हो गए। खरखौदा से रोहतक पढ़ने आने वाले छात्रों ने बताया कि खरखौदा और सोनीपत जाने के लिए एक भी बस समय पर नहीं आई। कुछ यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। एक घंटे के दौरान भी मात्र तीन ही निजी बसों का संचालन हो पाया। यात्रियों ने बताया कि हैप्पी कार्ड और वरिष्ठ नागरिक पास के कार्ड केवल रोडवेज बसों में ही मानते हैं। ---------वर्जन रोडवेज की बसों का संचालन सुचारु रहा है लेकिन दोपहर दो बजे वाली रोडवेज बस का किन्हीं कारणों से संचालन नहीं हो पाया जबकि निजी बसें भी यात्रियों के लिए चलती रही हैं। -जगबीर कुमार, स्टैंड इंचार्ज, बस स्टैंड। --------फोटो : 13 धूप में खड़े-खड़े हालत खराब हो जाती है। आधे-आधे घंटे बाद बस आती है। जो बस आती है वह भी खचाखच भरी होती है। निजी बसों में पास मानने से आनाकानी करते हैं। -शिवा सैनी, यात्री। ----------फोटो : 14 रोहतक से खरखौदा जाना है लेकिन सवा घंटे से कोई रोडवेज बस नहीं आई है। अधिकतर यात्री रोडवेज बसों में सफर करते हैं। इसका कारण रोडवेज पास व हैप्पी कार्ड है। -नितिन, यात्री। --------फोटो : 15 जींद मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने चाहिए। दोपहर के समय हर 10 मिनट में बस चलाई जाए ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। कर्मचारियों से पूछने पर कुछ नहीं बताते हैं। -देशराज, यात्री। 12-रोहतक बस स्टैंड पर सोनीपत व जींद मार्ग की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद 12-रोहतक बस स्टैंड पर सोनीपत व जींद मार्ग की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद 12-रोहतक बस स्टैंड पर सोनीपत व जींद मार्ग की बस न होने से परेशान यात्री। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: सोनीपत मार्ग पर दोपहर दो बजे बस नहीं आने से यात्री रहे परेशान #PassengersOnTheSonipatRouteWereUpsetAsTheBusDidNotArriveAt2Pm. #SubahSamachar