Haridwar News: दालचीनी से मधुमेह नियंत्रण पर पतंजलि का बड़ा शोध
- दालचीनी के जैव सक्रिय तत्वों पर आधारित शोध को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में मिली जगह- अमेरिकी जर्नल ने शोध को स्वीकारा और प्रमुखता से प्रकाशित किया- ग्रंथों में मिले उल्लेख के आधार पर वैज्ञानिकों ने किया शोधमाई सिटी रिपोर्टरहरिद्वार। पतंजलि के वैज्ञानिकों ने दालचीनी में मधुमेह नियंत्रण का प्राकृतिक सूत्र खोजा है। इस शोध को अमेरिका के प्रतिष्ठित जर्नल एल्सवियर के फूड रिसर्च इंटरनेशनल ने स्वीकार किया है। यह खोज आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करती है और मधुमेह के उपचार में नए रास्ते खोलती है। दालचीनी में मिलने वाले जैव सक्रिय तत्व मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं यह बात पतंजलि के अनुसंधान से सामने आई है। पतंजलि के वैज्ञानिकों ने दालचीनी के जैव उपलब्धता और रक्त शर्करा कम करने वाली भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने दालचीनी के विविध खाद्यान्न के साथ व स्वतंत्र और सुरक्षित उपयोग से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं का भी विश्लेषण किया। अंतरराष्ट्रीय जर्नल ने पतंजलि के रिसर्च को स्वीकार करते हुए इन तथ्यों को मान्यता दी है। ----------------------बीमारियों के लिए प्राकृतिक समाधान खोजना ही उद्देश्य : आचार्य बालकृष्णआचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उनका उद्देश्य मानव जीवन की गंभीर बीमारियों के लिए प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत करना है। बताया कि दालचीनी पर यह अध्ययन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रकृति में ही स्वास्थ्य का संपूर्ण समाधान निहित है और आयुर्वेद इसे विज्ञान की भाषा में प्रस्तुत करता है। यह शोध इसी सत्य को स्थापित करता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:58 IST
Haridwar News: दालचीनी से मधुमेह नियंत्रण पर पतंजलि का बड़ा शोध #Patanjali'sMajorResearchOnDiabetesControlUsingCinnamon #SubahSamachar
