Rohtak News: किडनी ट्रांसप्लांट के 21 दिन बाद इंफेक्शन से मरीज की मौत, पीजीआई पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट के 21 दिन बाद मरीज की मौत के मामले में संस्थान ने परिजनों के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा का कहना है कि मरीज को नियमानुसार 14 दिन बाद संस्थान से छुट्टी दी गई थी। उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ थे। घर पर ही मरीज को परेशानी हुई है।परेशानी आने पर वे सीधे मेदांता चले गए। इनको पहले भी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। मरीज का मानसिक इलाज भी चल रहा था। पहले भी मरीज का इलाज मेदांता से चल रहा था। संस्थान अब तक 40 किडनी ट्रांसप्लांट कर चुका है मगर किसी को कोई दिक्कत नहीं आई है। मरीज के परिजनों की तरफ से फिलहाल लापरवाही की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ----ये है मामला: पीजीआई में रोहतक के सेक्टर-4 निवासी प्रदीप को 16 मई को ब्रेन डेड व्यक्ति की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन पोस्ट ऑपरेटिव केयर के दौरान शरीर में फंगल इंफेक्शन हो गया। इलाज न मिलने के इंफेक्शन तेजी से उनके फेफड़ों व दिमाग तक फैल गया व प्रदीप कोमा में चले गए। 16 दिन बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी रीना ने स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 01:03 IST
Rohtak News: किडनी ट्रांसप्लांट के 21 दिन बाद इंफेक्शन से मरीज की मौत, पीजीआई पर आरोप #PatientDiesOfInfection21DaysAfterKidneyTransplant #PGIBlamed #SubahSamachar
