हद है: फर्श पर बैठकर नंबर आने का इंतजार करते रहे मरीज, बेड पर आराम फरमा रहीं आशा, डॉक्टर रील देखने में व्यस्त

भदोही जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसकी मॉनीटरिंग खुद सीएमओ करते हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लापरवाही करते हैं। रविवार को इसकी बानगी लालानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिली। जहां मरीज फर्श पर बैठे दिखे और बेड पर आशा संगिनी आराम फरमाती दिखीं। वहीं, लालानगर पीएचसी में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय घोसिया से आई टीम के डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के बजाय मोबाइल देखने में व्यस्त रहे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। यहां हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसे भी पढ़ें;Cough Syrup Case: भोला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 82 दिन में दाखिल हुआ आरोपपत्र, इन शहरों के भी आरोपी शामिल इस मेले में गांव की जनता को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए रविवार को अमर उजाला की टीम सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लालानगर, सेमराध, दुर्गागंज, जयरामपुर, करियावां, गोपीगंज, चकटोडर आदि पीएचसी पर पहुंची थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 01:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हद है: फर्श पर बैठकर नंबर आने का इंतजार करते रहे मरीज, बेड पर आराम फरमा रहीं आशा, डॉक्टर रील देखने में व्यस्त #CityStates #Bhadohi #UttarPradesh #Varanasi #BhadohiNews #HospitalInBhadohi #BhadohiLatestNews #SubahSamachar