Gorakhpur News: एम्स में तैयार किया जाएगा 15 बेड का प्राइवेट वार्ड

मरीजों को इमरजेंसी में इलाज के बाद मिलेगी राहतगोरखपुर। एम्स में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 बेड के अत्याधुनिक प्राइवेट वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। इस पहल से उन मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें इमरजेंसी उपचार के बाद अधिक आरामदायक वातावरण की आवश्यकता होती है। संस्थान प्रशासन ने वार्ड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है और इसे जल्द ही मरीजों के लिए संचालित करने की तैयारी है।कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि संस्थान में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पूर्वांचल के अलावा बिहार और पड़ोसी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कई मरीज और उनके परिजन निजी वार्ड की मांग करते हैं, लेकिन सीमित व्यवस्था के कारण उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती। नए 15 बेड के प्राइवेट वार्ड के शुरू होने के बाद मरीजों को अधिक आरामदायक और व्यवस्थित माहौल में उपचार मिल सकेगा। इसके साथ ही वार्ड में मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों के लिए भी बेड की व्यवस्था की जाएगी। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि वार्ड के लिए नर्सिंग स्टाफ और भी कर्मचारियों की जरूरत है। उसके लिए भी वैकेंसी निकाली जाएगी। प्रस्तावित प्राइवेट वार्ड में मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक कक्ष में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। मरीजों के परिजनों के बैठने और ठहरने की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी, जिससे उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 03:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: एम्स में तैयार किया जाएगा 15 बेड का प्राइवेट वार्ड #PatientsWillGetReliefAfterTreatmentInEmergency #SubahSamachar