Bihar News: आठ चाकू के वार... जमीन पर गिरा कारोबारी, दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात

अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दवा व्यवसायी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायल व्यवसायी की पहचान आशुतोष झा उर्फ आशु के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सब्जी बेचने वाली वृद्ध महिला से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद बताया जाता है कि आशुतोष झा ट्रांसपोर्ट नगर में दवा का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक, दुकान के सामने सब्जी बेचने वाली एक वृद्ध महिला से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने पहले आशुतोष झा के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। व्यवसायी ने लगाया चाकू से करीब आठ वार करने का आरोप आशुतोष झा का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से करीब आठ वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल आशुतोष झा को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। इलाज के बाद वह अगमकुआं थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश घटना की सूचना मिलने के बाद अगमकुआं थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। विवाद की असली वजह का पता लगा रही पुलिस पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि व्यवसायी और वृद्ध महिला के बीच कहासुनी की वास्तविक वजह क्या थी और इसके बाद घटना में शामिल युवक वहां कैसे पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 03:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: आठ चाकू के वार... जमीन पर गिरा कारोबारी, दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात #CityStates #Patna #Bihar #BiharNews #SubahSamachar