Chamoli News: पौड़ी व अल्मोड़ा बना वॉलीबाल का चैंपियन
फोटोराज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापनअंडर 14 व 17 में पौड़ी और अंडर 19 में अल्मोड़ा ने मारी बाजी संवाद न्यूज एजेंसी गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग में अल्मोड़ा की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंडर 17 आयु वर्ग के फाइनल में पौड़ी ने देहरादून को सीधे सेटों में 25-22 और 25-16 से हराया। अंडर 14 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला बुधवार को हुआ था जिसमें पौड़ी की टीम विजेता रही। इस वर्ग में टिहरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को 25-18 और 25-20 से हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता 13 अक्तूबर को शुरू हुई थी जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक एवं जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, सह संयोजक एवं राबाउमावि नैग्वाड़ की प्रधानाध्यापिका लता झिंक्वाण, गजपाल, जयवीर रावत, मनीषा भंडारी, विनोद राज, पूनम पुंडीर, अनुराधा राणा, हरि रौधियाल और जयदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 17:59 IST
Chamoli News: पौड़ी व अल्मोड़ा बना वॉलीबाल का चैंपियन #PauriAndAlmoraEmergeAsVolleyballChampions #SubahSamachar
