पौड़ी : घरेलू रसोई गैस की नहीं किल्लत, पर्याप्त हैं सिलिंडर
साढ़े आठ हजार सिलिंडरों का है भंडारण, व्यावसायिक गैस के लिए एजेंसियों की बैठक कर समाधान पर चर्चापौड़ी। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ने और आपूर्ति बाधित होने से होटल व्यावसायियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि पूर्ति विभाग घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त मात्रा में होने का दावा कर रहा है।होटल व्यावसायी संजू राणा, राजेश नेगी, मो. रकीब आदि ने बताया कि पौड़ी स्थित गैस एजेंसियों से व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने के बाद भी बुकिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले दिनों में व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय है। संजू राणा ने बताया कि दो- तीन दिन के लिए ही सिलिंडर बचा हुआ है। ऐसे में होटल को बंद करना ही विकल्प बच जाएगा। घरेलू गैस 960 रुपये प्रति सिलिंडर दिया जा रहा है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पौड़ी में घरेलू गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। शहर में फिलहाल साढ़े आठ हजार घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडारण है जबकि व्यावसायिक गैस के लिए एजेंसियों के साथ बैठक बुलाई गई है। जल्द ही समाधान भी निकाला जाएगा। व्यावसायिक सिलिंडरों की उपयोगिता से होटल कारोबारी प्रभावितकोटद्वार। होटल कारोबारी गौरव भाटिया ने बताया कि होटलों में 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडरों का उपयोग होता है। सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से कारोबार प्रभावित होने लगा है। यही स्थिति रही तो 15 मार्च के बाद होटल कारोबारियों को अपना काम बंद करना पड़ेगा।कोटद्वार गैस एजेंसी के मैनेजर अमन रावत ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है। एजेंसी के पास महज पांच किलो के गैस सिलिंडर ही उपलब्ध हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी पिछले दस दिनों में काफी प्रभावित हुई है। तीन मार्च की बुकिंग के घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण बुधवार को किया गया। दह मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी। अभी तक तीन गाड़ियां ही आई हैं।उधर, भाबर गैस एजेंसी के मैनेजर अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि एजेंसी का बैकलॉग कम ही पेंडिंग हैं। छह लोड आ चुके हैं और दो लोड आने बाकी हैं। ऑनलाइन बुकिंग बंद है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:43 IST
पौड़ी : घरेलू रसोई गैस की नहीं किल्लत, पर्याप्त हैं सिलिंडर #Pauri:ThereIsNoShortageOfDomesticCookingGas #CylindersAreSufficient. #SubahSamachar
