Siddharthnagar News: नहर की पटरियों पर बनेगी पक्की सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी भारतभारी। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में नहर की पटरियों की हालत दयनीय है, जिसमें राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक सैय्यदा खातून ने नहर पटरी पर स्थित सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेजा था। इसकी स्वीकृति विभाग द्वारा हो गई है। विधायक सैय्यदा खातून ने बताया कि सरयू नहर खंड प्रथम, बांसी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न नहर पटरी सड़कों एवं पुल के निर्माण, सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा क्षेत्र के सेमुवाडीह से सोनहटी चौरहे तक नहर पटरी पर शून्य से लेपन स्तर तक निर्माण कार्य, ग्राम संगवारे से ग्राम झहरांव तक नहर पटरी पर शून्य से लेपन स्तर तक निर्माण कार्य, बिथरिया फिडर कैनाल डुमारियागंज मार्ग से अल्लापुर दायें पटरी पर शून्य से लेपन स्तर तक निर्माण कार्य और बरगदी नहर पुल से डडावर दूबे गांव तक नहर पटरी पर शून्य से लेपन स्तर तक निर्माण कार्य होना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: नहर की पटरियों पर बनेगी पक्की सड़क #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar