पवन सिंह ने आम्रपाली को किस बात के लिए सराहा? भोजपुरी अभिनेत्री हुईं भावुक; पोस्ट में लिखा- हिम्मत बनकर साथ…

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। बच्चा गोद लेने के उनके फैसले पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, पंडित जी (आम्रपाली को पवन सिंह इसी नाम से पुकारते हैं) गोद लेना सिर्फ एक बच्चे को अपनाना नहीं, एक पूरी जिंदगी को अपना लेना है। आपके इस खूबसूरत फैसले को सलाम। आम्रपाली ने पवन सिंह की यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट करते हुए भावुक संदेश लिखा है। जानिए, अपनी पोस्ट में आम्रपाली क्या लिखती हैं। आम्रपाली किस बात के लिए कृतज्ञ हैं आम्रपाली अपनी पोस्ट में पवन सिंह के लिए लिखती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद पवन सिंह जी। जिसके पास इतना अच्छा परिवार और आप जैसे दोस्त हों, तो उसकी जिंदगी में हर निर्णय सफल होंगे। आप सब मेरी हिम्मत बनकर साथ खड़े रहे। आम्रपाली दुबे आगे लिखती हैं, हमेशा आपकी दोस्ती के लिए कृतज्ञ रहूंगी। भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं आम्रपाली आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं। वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 30 लाख चार्ज करती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पवन सिंह ने आम्रपाली को किस बात के लिए सराहा? भोजपुरी अभिनेत्री हुईं भावुक; पोस्ट में लिखा- हिम्मत बनकर साथ… #Bhojpuri #National #PawanSingh #PawanSinghPraiseAmrapaliDubey #AmrapaliDubey #AmrapaliDubeyAdoptAChild #AmrapaliDubeyActress #AmrapaliDubeyEmotionalPost #SubahSamachar