PCB की NOC नीति फिर सवालों में: LPL के लिए 102 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की विदेशी टी20 लीगों में खिलाड़ियों को अनुमति देने वाली नीति एक बार फिर चर्चा में है। श्रीलंका में जुलाई-अगस्त में होने वाली लंका प्रीमियर लीग (LPL) के लिए 102 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसके बाद पीसीबी की एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दुनियाभर में लगातार बढ़ती टी20 लीगों के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी बड़ी संख्या में इन टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करते हैं। हालांकि किसी भी लीग के ड्राफ्ट या नीलामी में शामिल होने के लिए पहले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 13:44 IST
PCB की NOC नीति फिर सवालों में: LPL के लिए 102 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, क्या है पूरा मामला? #CricketNews #Cricket #International #Ipl2026 #SubahSamachar
