खामेनेई की हत्या पर कश्मीर में गुस्सा: श्रीनगर में शिया समुदाय का विरोध, महबूबा बोलीं - 'कश्मीर ईरान के साथ'
अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद श्रीनगर में शिया समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दूसरे PDP नेताओं के साथ मिलकर ईरान में हाल के हमलों और अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाए। महबूबा मुफ्ती ने कहा, "पिछले 5-6 दिनों से ईरान पर इजराइल और अमेरिका की तरफ से लगातार हमला किया जा रहा है। इसमें वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद इस मुद्दें पर लोगों का गुस्सा और तकलीफ उभर कर आई है। लोगों ने इस गुस्से को ज़ाहिर करने की कोशिश की है और इसका नतीजा यह हुआ है कि आज कई लोग जेलों में बंद हैं। हमारे नेतृत्व(केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार) ने इसकी निंदा नहीं की है। हम पूरी दुनिया के लोगों को पैगाम देना चाहते हैं कि कश्मीर के लोग ईरान के लोगों के साथ हैं। हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि इस मुद्दे पर जो लोग आज जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाए।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 20:04 IST
खामेनेई की हत्या पर कश्मीर में गुस्सा: श्रीनगर में शिया समुदाय का विरोध, महबूबा बोलीं - 'कश्मीर ईरान के साथ' #CityStates #Jammu #IranIsraelWar #IranWarNews #SubahSamachar
